Advertisements
Advertisement

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी ने खान निरीक्षक शुभम कुमार और हरेंद्र कुमार गुप्ता को हरिहरगंज इलाके में निरीक्षण के लिए भेजा। सोमवार को इनके द्वारा ओवरलोड 7 वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहनों द्वारा छत्तीसगढ़ के परिवहन चालान के आधार पर खनिज का परिवहन किया जा रहा था, जो संदेहास्पद है।
जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चालान अवैध है या नहीं। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
Advertisement





