Advertisements
Advertisement

रांची : जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड में आम चुन रही बच्ची की ठनका गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि (जामताड़ा) नाला प्रखंड के लक्ष्मणपुर गांव में वज्रपात से अश्विनी बाउरी की 9 वर्षीय पुत्री प्रियंका बाउरी की मौत हो गई।वहीं एक बच्चा सूर्या बाउरी (10 वर्ष)का गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि तेज आंधी के साथ बारिश में दोनों बच्चे घर के पीछे बाड़ी में लगे पेड़ के पास आम चुनने के लिए गए थे।इसी दौरान वज्रपात होने और ठनका गिरने घटनास्थल पर ही प्रियंका की मौत हो गई,
जबकि सूर्या बाउरी घायल होकर अचेत हो गया।आनन-फानन में परिजनों ने घायल सूर्या को सिउड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पाकरमुखिया प्रेमो कोड़ा मृतक परिवार के घरलक्ष्मणपुर गांव पहुंच कर परिवार को संतावना देकर ढाढस बंधाया।
Advertisement





