पंजाब : भगवंत सिंह मान सरकार राज्य को औद्योगिक विकास में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए लुधियाना में टाटा स्टील के स्क्रेप आधारित स्टील प्लांट को स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है। टाटा स्टील ने लुधियाना में पहले चरण में 2600 करोड रुपए के निवेश के साथ स्क्रैप आधारित अपना स्टील प्लांट स्थापित करने के लिए काम शुरू कर दिया है। यह प्रोजेक्ट राज्य में टाटा स्टील द्वारा किया गया पहला निवेश है और जमशेदपुर के बाद देश में किया दूसरा सबसे बड़ा निवेश है राज्य सरकार को आशा है कि इस बड़े औद्योगिक समूह की तरफ से किया निवेश से राज्य को औद्योगिक विकास के नए रास्ते पर पहुंचा देगा।और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत
सिंह मान के अनुसार राज्य की तरक्की को गति देने के लिए वास्तविक काम शुरू हो गया है।पहले कंपनियों को सुरक्षित करने के लिए राज्य में संपन्न परिवारों के साथ समझौता करने के लिए मजबूर किया जाता था। लेकिन अब एक प्रगतिशील जीवंत और शांतिपूर्ण पंजाब बनाने के लिए राज्य के लोगों के साथ समझौते किए जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट मिल का पत्थर साबित होगा यह बिजली पर चलने वाली आर्क भट्ठियों पर आधारित प्लांट 0.75 एमटीपीए फिनिश स्टील का उत्पादन करेगा।और स्टील बनाने की प्रक्रिया स्क्रैप होगा। पी.एस.आई.ई.सी द्वारा विकसित किए गए आधुनिक औद्योगिक पार्क के साथ 115 एकड़ में फैला होगा।