जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला के सहायक आयुक्त उत्पाद श्रीमती विमला लकड़ा के निर्देश पर बाग बड़ा थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया । सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर दिनांक: 05-10- 2024 को बागबेड़ा थाना अन्तर्गत बेड़ाधीपा में छापेमारी कर अवैध शराब भंडारण स्थल का उद्भेदन किया गया ।

छापेमारी व तलाशी के दौरान उक्त भण्डारण स्थल से विभिन्न ब्रांड यथा मैकडॉवल न० 1, रॉयल स्टैग, झारखण्ड राज्य में बिक्री हेतु प्रतिबंधित इंपीरियल गोल्ड, यू के न० 1, नाइट क्वीन, ब्लैक टाइगर, किंग्स गोल्ड की कुल: 310.17 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया । उक्त छापेमारी के आलोक में मदिरा के अवैध भंडारण स्थल के कारोबारी पिंटू नामक अभियुक्त एवं अन्य के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है तथा मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्परता से संभावित सूत्रों के माध्यम से आसूचना प्राप्त कर ख़ोज-बीन की जा रही है। सहायक उत्पाद आयुक्त श्रीमती विमला लकड़ा ने बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेंगे और अवैध कारोबार पर हर हाल में अंकुश लगाए जाएंगे





