सरायकेला / (संजीव मेहता) : आदित्यपुर नगर निगम की टीम के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अभियान चलाते हुए क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सामुदायिक केंद्रों पर किया कब्जा गया। इस अभियान में उप नगर आयुक्त पारुल सिंह के साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि, आदित्यपुर नगर निगम को लगातार सूचना मिल रही थी कि उनके द्वारा निर्माण कराए गए सामुदायिक केंद्रों पर असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए निगम की टीम ने आज अभियान चलाते हुए उप नगर आयुक्त के नेतृत्व में सामुदायिक भवनों का जायजा लिया गया और उसपर कब्जा कर तालाबंदी की गई। इस अभियान में शामिल अन्य पदाधिकारियों में सहायक प्रशासक विपुल सनी, नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान, सत्यम भारद्वाज आदि शामिल थे।

इस अभियान में आज कुल 21 सामुदायिक केंद्रों में से 16 सामुदायिक केंद्रों पर आदित्यपुर नगर निगम द्वारा ताला जड़ा गया। नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम के टीम के द्वारा सभी सामुदायिक केंद्रों में कब्जे में ले लिया जाएगा। बचे हुए केंद्रों पर कल दोबारा अभियान चलाकर शेष बचे सामुदायिक केंद्रों को अपने कब्जे में लिया जाएगा। इस अभियान में नगर प्रबंधक रवि भारती मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थे। उनके साथ पुलिस बल भी शामिल था। उन्होंने बताया कि सामुदायिक केंद्रों को कब्जे में लेने के उपरांत इसके रखरखाव को लेकर जल्द ही नगर निगम प्रशासन ठोस निर्णय लेगी।





