सरायकेला / (संजीव मेहता) : कोल्हान आयुक्त हरि कुमार केशरी ने शनिवार को सुबह 9 बजे दीप प्रज्वलित कर एशिया के रक्तदान शिविर का किया। शुभारंभ ऑटो क्लस्टर के आईटी साइंट हाल में किया। इस मौके पर ऑटो क्लस्टर के एमडी और एशिया के ट्रस्टी एसएन ठाकुर, एशिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, स्वर्गीय जेपी चोपडा के बड़े भाई ओम प्रकाश चोपड़ा, मनोज चोपड़ा, दशरथ उपाध्याय, संतोख सिंह, रतन अग्रवाल, सुमित मेहता, राजू खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। रक्तदान शिविर शुरू होते ही रक्तदाताओं का तांता लग गया। एशिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा कि आज हमारे कार्यक्रम के अतिथि सारे ब्लड डोनर हैं।

आज एशिया पिछले 35 वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित करती आ रही है और शहर को मेगा ब्लड डोनेशन करना एशिया ही सिखलाया है। बता दें कि, एशिया 1990 से रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है। जो बाद में युवा उद्यमी स्वर्गीय जेपी चोपड़ा की स्मृति में होने लगा है। एशिया अध्यक्ष ने बताया कि, उनके द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर से हर वर्ष हजारों लोगों की जान बचती है। आज के मेगा रक्तदान शिविर में 1500 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो शाम 5 बजे तक चलेगा।




