जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखंड आन्दोलनकारी मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के बैनर तले जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आन्दोलनकारियों ने महा धरना प्रदर्शन किया। आन्दोलनकारियों ने जिला प्रशाशन और झारखंड सरकार से मिर्जाडीह के 16 मौजा के गांवों को टाटा स्टील द्वारा किए गए अधिग्रहण के तहत विस्थापित हुए वासियों को पुनर्वास व्यवस्था की जाय वर्षों से इस मांग को लेकर आंदोलित है लेकिन इस पर कोई पहल नहीं हो रही वहीं इन क्षेत्रों में सड़के भी नहीं है।

इसके अलावा झारखंड सरकार से पेंशन भुगतान, स्वास्थ्य सुविधा, ताम्र पत्र के माध्यम से सम्मान और पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग रखी।इनका कहना है कि दो वर्षों से चिन्हित आन्दोलनकारियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रहा है। आर्थिक तंगी के कारण कई आन्दोलनकारी इलाज नहीं करा पा रहे हैं और परिवार के पालन-पोषण के लिए कठिनाई का सामना कर रहे हैं। वहीं झारखंड आन्दोलनकारी आयोग में भ्रष्टाचार और फर्जी लोगों को चिन्हित किए जाने की शिकायतें भी उठाईं। उनका कहना है कि इससे असली आन्दोलनकारी हाशिए पर जा रहे हैं।धरना स्थल से आन्दोलनकारियों ने मांग की है कि पेंशन राशि बढ़ाई जाए, स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और परिवारों के लिए व्यवसाय व पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की जाए।





