जमशेदपुर : पिछले दिनों जमशेदपुर में हुई अपराधी घटनाओं को लेकर जोनल आईजी अखिलेश झा जमशेदपुर में जिला पुलिस के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में एसएसपी किशोर कौशल ,सीटीएसपी कुमार शिवाशीष ,ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग सहित सभी थाना का प्रभारी और डीएसपी मौजूद थे। इस बैठक में घटित घटनाओं पर मंथन करते हुए अपराधियों और अपराधी घटनाओं पर किस प्रकार अंकुश लगे इसे लेकर आई जी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों के समक्ष अपनी बातों को रखते हुए कहा कि बीते दिनों जितनी घटनाएं घटित हुई थी।

उसका उद्वेदन कर लिया गया है, और कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी भी की गई है। साथ ही निर्देश दिया गया है, कि थाना स्तर पर अपराधियों को चिन्हित कर उस पर क्या कार्रवाई की जा रही है उसे वरीय अधिकारियों के बीच सूचना प्रेषित करें। इसके अलावे सूचना तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है। ताकि इस तरह के घटना घटने से पूर्व अंकुश लगाया जा सके इसे लेकर जिला पुलिस आवश्यक कदम उठाने के लिए तत्पर है।




