जमशेदपुर: महिला प्रीमियर लीग-1 के द्वितीय चरण के चयन ट्रायल का आयोजन सामुदायिक भवन सोनारी जमशेदपुर में संपन्न हुआ। इस आयोजन में झारखंड, ओडिशा और बंगाल की लगभग 80 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूर्वी सिंहभूम कबड्डी संघ और वीर बजरंग अखाड़ा कुम्हारपाड़ा सोनारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला कबड्डी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करना था।
इस आयोजन की सफलता में रमेश साहू, तिलक राम साहू, जसवंत साहू, शिव प्रसाद जंघेल, अखिलेश प्रसाद, हरीश कुमार, उमेश दास जगदाल, लक्ष्मी कुमारी, सुशील हैसल, युवराज साहू, ओमप्रकाश साहू और प्रेमलाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में ओडिशा स्टेट के अरविंद पात्रो, बंगाल के तैमूर रहमान और विश्वनाथ घोष ने भी शिरकत की। आयोजन के दौरान महिला खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखने को मिला, जो उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाता है।