जमशेदपुर: जमशेदपुर में 8 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 2,49,799 मामलों का समाधान किया गया, जिसमें 6 करोड़ 9 लाख 96 हजार 453 रुपये की वसूली भी हुई। इस दौरान एक प्रमुख मामला वाहन दुर्घटना बीमा क्लेम से जुड़ा था, जिसमें पीड़ित राज कुमार सिंह को ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी से 16 लाख 34 हजार 141 रुपये का चेक प्रदान किया गया। चेक को प्रधान जिला जज अनिल कुमार मिश्रा ने सौंपा।
एक अन्य महत्वपूर्ण मामला पारिवारिक विवाद से संबंधित था। पति-पत्नी, शिला कुमारी और अभय अपूर्वा, जिनके बीच विवाद हो गया था और वे अलग रहने लगे थे, लोक अदालत में मध्यस्थता द्वारा पुनः एक साथ रहने का निर्णय लिया। दोनों का विवाह 2018 में हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद मतभेद बढ़ गए थे। अब दोनों ने अपने रिश्ते को फिर से सुलह के बाद मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
प्रधान जिला जज और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत के महत्व और त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए इसके योगदान पर प्रकाश डाला।