Advertisements
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के निर्देश पर उत्पाद सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार द्वारा आर आई टी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया।अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसवां सौरभ तिवारी के निदेशानुसार दिनांक 05.10.2024 को rit थानांतर्गत भुया जंगल नदी किनारे और gamhariya थाना अंतर्गत मुर्गा गुट्टा में शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया।
Advertisement

छापेमारी के क्रम में 450.0 kg जावा महुआ विनष्ट किया गया और 20.00 litre महुआ शराब ज़ब्त किया l संचालकों के विरुद्धों उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है l नीरज कुमार ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है, और यह अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Advertisement





