रांची : झारखंड में दुर्गा पूजा 2025 को लेकर शासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ तैयारियों में जुटी हैं। राज्य की राजधानी रांची समेत अन्य शहरों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था या संकट की आशंका को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा निर्णय लिया है।

डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किसी भी सिपाही या अधिकारी को सामान्य अवकाश नहीं मिलेगा। सिर्फ आपातकाल की स्थिति में वरिष्ठ की अनुमति से छुट्टी दी जा सकती है। इस दौरान राज्य के हर जिले में पूजा स्थलों और भीड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि वे हर परिस्थिति से निपटने को तैयार रहें। हर साल दुर्गा पूजा में भारी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थलों पर जुटते हैं, जिससे ट्रैफिक और व्यवस्था दोनों पर दबाव बढ़ता है। रांची, धनबाद, जमशेदपुर जैसे इलाकों में विशेष चौकसी बरती जाएगी। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।





