सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित आसनबनी के होटल टाटा हाईवे में 20 नवंबर 2025 को कुछ अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। इस संबंध में चांडिल थाना कांड संख्या 189/25, अंतर्गत धारा 126(2)/115(2)/351(2)/352/324(4)/109(1)/308(3) बीएनएस 2023 तथा 25(1-b)a/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—
1. मो. शहबाज आलम (20 वर्ष), पिता मंसुर आलम, निवासी ओल्ड पुरुलिया रोड, रोड नं-05, थाना आजादनगर।
2. मो. शाहिद रजा (19 वर्ष), पिता मो. साजीद हुसैन, निवासी ओल्ड पुरुलिया रोड, रोड नं-15, थाना आजादनगर।
3. मो. फैजान आलम उर्फ मट्ठा (20 वर्ष) पिता मो. अख्तर हुसैन, निवासी जवाहरनगर रोड नं-13(ए), थाना मानगो।पुलिस टीम में चांडिल थाना प्रभारी पु.अ.नि. डिल्सन विरुवा सहित चौका और चांडिल थाना के अन्य अधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही पूरे गैंग का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।





