बिक्रमगंज (रोहतास) : आज बिक्रमगंज द डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित भारतीय नव वर्ष कार्यक्रम में आएगे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। कार्यक्रम स्थल एवं हेलिपैड का रोहतास डीएम उदिता सिंह एवं एसपी रौशन कुमार ने निरीक्षण किया।इंटर कॉलेज मैदान में दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से लैंड करने के बाद सड़क मार्ग से द डिवाइन पब्लिक स्कूल धावां स्थित सभा स्थल पर पहुंचेगे।
निरीक्षण में पहुंची अधिकारियों की टीम के कई प्रश्नों का उत्तर पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने दिया। सुरक्षा के सभी मानकों का डीएम एवं एसपी ने सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। बताते चलें की राज्यपाल के अलावे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ट प्रचारक सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश जी, विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश की भी गरिमा में उपस्थित होने वाली है। कार्यक्रम के सहयोगी थे डिवाइन पब्लिक स्कूल के साहिदेशक अखिलेश कुमार ने बताया कि इनके अलावे विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे एवं बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे।