जमशेदपुर : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ ने अपनी मांगों को लेकर 3 दिवसीय हड़ताल पर चले गए है जिसके प्रथम दिन जमशेदपुर सहित झारखंड के 24 जिले के जिला परियोजना कार्यालय में एकदिवसीय सामूहिक अवकाश के तहत धरना दिया गया इसके बाद 7 और 8 अक्टूबर को सभी 24 जिले के कर्मी मुख्यमंत्री आवास रांची के समक्ष धरना देंगे जिसमे जिला परियोजना कार्यालय के कर्मी ,प्रखंड कार्यालय के कर्मी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के कर्मी शामिल होंगे।

इसे लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ के अध्यक्ष राजीव शरण ने बताया की उनकी मुख्य मांग वेतन वृद्धि एवं महंगाई के तर्ज पर CPI लागू करना ,समूह बीमा एवं चिकित्सा बीमा सहित. सेवा नियमितीकरण करना है।इन मांगों को लेकर सरकार दशहरा तक पहल नही की तो आने वाले समय में सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।





