सासाराम (रोहतास) 03 अप्रैल। गंगा बलिया के बीच गंगा नदी पर बनने वाले पुल का नामकरण अमर शहीद मंगल पांडेय के नाम पर करने की मांग भाजपा नेता बलराम मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि 1857 के सिपाही विद्रोह के नायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक हैं, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह करके देश को आजादी के लिए प्रेरित किया था।
ब्रिटिश सरकार का सिपाही होते हुए भी उन्होंने राष्ट्र और हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए बिना अपनी जान का परवाह किये ब्रिटिश अफसरों पर ही हमला कर दिया था। अंततः उन्होंने राष्ट्र-धर्म की खातिर हँसते-हँसते फाँसी पर भी झूलना कबूल किया। ऐसे बलिदानी वीर सपूत को स्मरण करते हुए बिहार भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य प्रो0.बलराम मिश्र ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूतल-परिवहनमंत्री नितिन गडकरी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बक्सर-बलिया के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का नामकरण “शहीद मंगल पाण्डेय सेतु”करने का अनुरोध किया है। अपने दिये पत्र में प्रो0 मिश्र ने कहा है कि उत्तरप्रदेश के ऐतिहासिक वीरभूमि में जन्मे मंगल पाण्डेय जी का इस सेतु का उनके नामकरण से ही उनके प्रति सच्चा सम्मान होगा। इससे न सिर्फ उनके प्रति हमारी श्रद्धा प्रकट होगी, बल्कि भावी पीढ़ियों को भी राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलेगी।