जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्तिथ L4 सर्वजनीन दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के 75 वें वर्ष के सिल्वर जुबली पर बनाए गया आकर्षक और भव्य पूजा पंडाल का पूर्व सांसद एवं एसपी रहे डॉक्टर अजय कुमार, जिले के एसएसपी कौशल किशोर पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने संयुक्त रूप द्वीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ की जिसके बाद कमिटी की ओर से उपस्थित अतिथियों को पुष्प और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया जिसके उपरांत अतिथियों के ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर पंडाल का उद्घाटन किए। वहीं मां देवी की पूजा कर शहर एवं शहर वासियों की सुख शांति की कामना की इस मौके पर डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा शक्ति की प्रतीक का पूजा है वे समाज के हर एक व्यक्ति की शक्ति एवं सुख शांति की कामना करते हैं और उन्होंने कहा कि भगवान से यह भी कामना करते हैं कि प्रत्येक परिवार के बच्चे की अच्छी शिक्षा और युवाओं को रोजगार मिले ताकि परिवार सुख समृद्धि की ओर आगे बढ़े।

वहीं समिति के चेयर मैन संजीव श्रीवास्तव ने कहा की यह कमिटी 1950 से पूजा करते आ रही है इस 75वा सिल्वर जुबली वर्ष माना रही है इसे लेकर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है जो काल्पनिक प्रतिरूप का यह पंडाल है जो रंगबिरंगी रोशनी से पंडाल को आकर्षक बनाती है।





