
जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी राव कॉलोनी निवासी एक दिव्यांग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।जिसकी सूचना पर मायके वाले पहुंचे और पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।दिव्यांग महिला रीता प्रामाणिक की 9 वर्ष पूर्व दिव्यांग रघुवर सिंह से हुई थी।रीता का ससुराल सीतारामडेरा में है, लेकिन मायके वालों ने हलुदबनी राव कॉलोनी में एक मकान बना कर दोनो को रहने के लिए दिया।मृतका का भाई अविनाश ने बताया कि जिस घर में उनकी दीदी रहती थी वह उसी घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करती थी।शादी के बाद से ही जीजा अक्सर मारपीट किया करता था।कई बार इसे लेकर सुलह भी कराया गया बावजूद उसके साथ मारपीट किया जाता था। जिसमे उसका एक पैर भी टूट गया था।जीजा उसका भाई और बहन घर को कब्जा करना चाहते थे। इधर पड़ोसियों का भी कहना था की रघुवर रीता के साथ अक्सर मारपीट करता था। बीती रात भी उसके साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद सुबह रीता का शव आंगन में पड़ा मिला। उसके गले और सर में चोट का निशान है।
फिलहाल पुलिस ससुराल पक्ष को हिरासत में ले लिया है। और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिसके रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की मौत का मुख्य कारण क्या है।




