सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने मुहर्रम पर्व के मद्देनजर कपाली क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर लोगों से शांति, भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार आपसी सद्भाव और अनुशासन के साथ मनाय। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी और भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील किया गया है।






