सरायकेला:सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के आदर्श नगर बलरामपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा धूमधाम से मनानी की तैयारीयां व्यापक रूप से की जा रही है। स्थानीय मंदिर परिसर में साफ-सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, वहीं पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए लोगो के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां भी बांटी जा रही हैं।
रामनवमी पूजा के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर की सजावट, रंग-रोगन और पूजा स्थल को आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही क्षेत्र के युवाओं और श्रद्धालुओं की भी इसमें सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। पूजा के दिन श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पूर्व की भांति, इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही भजन-कीर्तन और धार्मिक सुंदरकांड सहित भंडारा का आयोजन किया गया है। स्थानीय लोगों में रामनवमी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु अभी से ही पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं, ताकि पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।





