Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन एवं रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया. इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जीएम अनिल कुमार मिश्रा से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत रेल समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा.
Advertisement

मधु कोड़ा ने अपने मांग पत्र में उल्लेख किया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के गार्डेनरीच, कोलकाता प्रक्षेत्र के अंतर्गत आने वाला चक्रधरपुर रेल मंडल प्रतिवर्ष यात्री एवं मालगाड़ियों के माध्यम से अरबों रुपये का राजस्व रेलवे को देता है. इसके बावजूद इस क्षेत्र के आम और खास रेल यात्रियों को ट्रेनों एवं स्टेशनों पर पर्याप्त जनसुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है.






