Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : मंत्री दीपक बिरुआ आवास के सामने लोगों ने श्रमदान से सड़क बनाकर मंत्री को शर्मसार किया है. चूंकि यहां पर बरसात में सड़क पर जलजमाव से परेशान रहते थे. लोगों की परेशानी को देखते हुए हरिगुटू बस्ती के लोगों ने एक हजार फीट लंबी रोड को श्रमदान कर खुद से मुर्मिकरण कर खुद ही सड़क बना डाली.
Advertisement

चाईबासा हरिगुटू सड़क मंत्री और विधायक के घर सामने से होकर हरिगुटू बस्ती की ओर जाती है. श्रमदान करने वाले हरिगुटू बस्ती के लोगों का कहना है की सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी. बरसात के दिनों में पानी सड़क पर जमा हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. इस मुहल्ले में लगभग 100 परिवारों का घर है.






