Saraikela (संजीव मेहता) : गोईलकेरा कांग्रेस कमिटी की बैठक में पूर्व सांसद सह पश्चिम सिंहभूम जिल पर्यवेक्षक डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू ने संगठन के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में होने वाले एसआईआर को लेकर कार्यकर्ता सजग रहे. अन्यथा कई मतदाता वोट देने से वांछित हो सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के बीएलए की जिम्मेदारी है कि मतदाताओं को सहयोग करें.
उन्होंने आगे कहा के पंचायती राज व्यवस्था पेसा कानून जल्द लागू होगा जिसमें ग्राम सभा में मुंडा मानकी व्यवस्था के साथ-साथ लोगों की भागीदारी एवं पंचायतों को विकास करने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासी अधिकारों को लेकर वन अधिकार अधिनियम से संबंधित कई मामले लंबित पर जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे. ताकि यहां के आदिवासी और परंपरागत वासियों को उनके जल जंगल जमीन का मलिकाना हक दिया जा सके. इस मौके पर जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि झारखंड राज्य जरूर अलग हो गया है परंतु झारखंड राज्य बनने के उद्देश्य अभी अधूरे हैं.

पेसा कानून, जल जंगल जमीन के साथ-साथ अबुआ राज व्यवस्था राज्य में राजनीतिक और सामाजिक विकास के लिए जरूरी है. वर्तमान परिपेक्ष में ऐसी सत्ता व्यवस्था को चुनौती देने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे, जो आम आदमी की भागीदारी से वांछित करता हो. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम कोड़ा ने की. इस मौके परजिला महासचिव राजेश चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष विजय तिग्गा,मंडल अध्यक्ष गोरा सिंह पूरती, मंडल अध्यक्ष जॉनसन दास, मतिहस पुरती, मुखिया जोंको अंगरिया, लालमोहन ठाकुर, जुर चेरवा, कुजरी मेलगंडी आदि शामिल थे.






