जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के पोखारी में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी का उद्वेदन करते हुए जमशेदपुर पुलिस में चार अपराधियों को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण नेट की ऋषभ गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 29 – 30 नवंबर के रात्रि की है जब महेश गौड़ का पूरा परिवार 29 नवंबर को शादी समारोह में गया था।
दूसरे दिन लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और 15 लाख मूल्य का आभूषण, कीमती मोबाइल और एक लाख नगद की चोरी कर लिए गए थे। जिसके बाद महेश गौड़ ने एमजीएम थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की, इसी क्रम में मानगो और बोड़ाम के रहने वाले चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें चारों ने स्वीकार किया कि इस चोरी घटना में वे लोग शामिल थे।

जिसके बाद उनके निशानदेही पर चोरी के सभी आभूषणों को बरामद कर लिया गया जबकि नगद वे लोग मोबाइल और अन्य सामान खरीदने में खर्च कर दिए थे। ग्रामीण एसपी ने बताया कि चारों अपराधियों का अलग-अलग पूर्व अपराधी की इतिहास रहा है और कई बार जेल जा चुके हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरोह बनाकर इस चोरी के अलावा कितने घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।






