Saraikela (संजीव मेहता) : आधी रात से अहले सुबह तक हो रही बालू खनन और ट्रैक्टर से ढुलाई से परेशान वार्ड नंबर 17 के हरीओम नगर वासी सोमवार को डीसी से मिलेंगे. निगम के रिहायशी क्षेत्र में आधी रात को हो रही बालू खनन से वहां के बच्चों की पढ़ाई और बीमार बुजुर्गों की नींदें हराम हो रही है.

इस बात से यहां के लोग खासा परेशान हैं. बता दें कि रात के अंधेरे में हरिओम नगर के नदी किनारे से बालू का खनन और ढुलाई बेरोकटोक जारी है. इस काम में क्षेत्र के बालू माफिया लगे हैं जो भय का माहौल क्रियेट कर आम शहरियों को खुलकर विरोध करने नहीं देते हैं, लेकिन अब पानी सर से ऊपर बहने लगा है जिसका वार्ड वासियों ने एकजुट होकर विरोध करने का निर्णय लिया है और इसकी शिकायत जिला प्रशासन के प्रमुख डीसी से लिखित रूप से करने का निर्णय लिया है. यही स्थिति सपडा बालू घाट का भी है। जहां से प्रतिदिन खुलेआम बालू की गाड़ियां सरपट सड़कों पर दौड़ती है।






