जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को चोर हुए मस्त पुलिस हुई पस्त के तर्ज पर दो अलग अलग क्षेत्रों में चोरों ने कुछ ही घंटों में 32 लाख के गहनों की चोरी को अंजाम दिया गया। पहली घटना कदमा थाना क्षेत्र के BH एरिया रोड नंबर 5 में घटित हुई जब परिवार वाले किसी कार्य से घर बंद कर बाहर गए हुए थे। परिवार के सदस्य अमीषा और बासु ने बताया कि उनकी शादी मार्च महीने में हुई थी इसे लेकर सोने चांदी के गहने और नगद अलमारी में ही रखे हुए थे।
घटना दोपहर की है उस समय घर में कोई नही था शाम में 7 बजे आए तो घर के कमरे का दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था वहीं अलमारी में रखे सभी गहने चोरी कर ली गई थी जिसकी अनुमानित मूल्य 12 लाख के लगभग बताई जा रही है। बताया जाता है कि चोर पीछे के दीवार फांद कर घर में प्रवेश किए और घटना को अंजाम देकर चलते बने।वहीं दूसरी घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र के मैडोना कॉम्प्लेक्स के बैकुंठ अपार्टमेंट के रहने वाले CA प्रवीण गोयल के घर ने भी दिनदहाड़े 20 लाख के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर प्रवीण ने बताया कि उनका दो फ्लैट है।

तीसरे तल्ले में रात में रहते है और फिर दिन में ताला बंद कर प्रथम तल्ले में आ जाते है। शुक्रवार के रात में जब वे लोग तीसरे तल्ले में पहुंचे तो घर का सभी दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और समान बिखरा पड़ा था,जांच की तो पता चला कि अलमारी में रखे 20 लाख के गहने गायब है।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जिनके द्वारा पूरे घटना क्रम की जांच करते हुए सीसीटीवी को खंगाल रही है। कुछ ही घंटों में चोरो के द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने से पुलिस सकते में है और वहीं विधि व्यवस्था पर सवाल भी उठने लगी है।बता दे कि 6 नवंबर को भी इसी तरह की दिनदहाड़े चोरी की घटना बिरसानगर के विजया गार्डन में घटित हुई थी इसे लेकर पुलिस नेपाल तक अपनी टीम भेज चुकी है लेकिन पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिल पाई है,और चोर लगातार घटना को अंजाम देने में कामयाब होते जा रहे।






