Advertisements
जमशेदपुर : डालटेनगंज क्षेत्र के मेदनी नगर निवासी व्यपारी प्रमोद अग्रवाल को जीएसटी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है.आरोपी पर 200 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी घोटाले का आरोप है. जांच के दौरान प्रमोद अग्रवाल ने ढाई करोड़ रुपये की पैनल्टी अदा की.
Advertisement

अधिकारियों ने उसके पास से कंप्यूटर हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन, कई रजिस्टर्ड बिल बुक और कच्चे चालान- पेपर समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए. आरोपी को एमजीएम में जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेजा गया. जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि प्रमोद अग्रवाल पर चल रही जांच अभी जारी है और आगे भी सभी आवश्यक दस्तावेज और वित्तीय लेन- देन की छानबीन की जाएगी. यह मामला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग की गंभीरता को उजागर करता है.






