बोकारो : बोकारो जिला के बालीडीह ओपी क्षेत्र के जैनामोड़ फुसरो मुख्य सड़क के पास तांतरी स्थित बोकारो स्टील के रिटायर्ड कर्मी शिवचंद्र मिश्रा के बंद आवास को दो चोरों ने निशाना बनाया और महज 15 से 16 मिनट के अंदर घर का ताला तोड़ घर में रखें लगभग 15 से 20 लाख के सोना और चांदी का जेवरात और नकदी की चोरी अलमीरा तोड़कर कर ली।
शिवचंद्र मिश्रा अपने परिवार वालों के साथ शादी में शामिल होने कल खूंटी गए हुए थे। आज सुबह 9 बजे चोरी की घटना की जानकारी मिली घटना की जानकारी मिलने के बाद ओपी प्रभारी आनंद आजाद सिंह मौके पर पहुंचे एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिवचंद्र मिश्रा ने बताया कि लॉकर से लाकर शादी के लिए सोने के जेवरात घर में रखे हुए थे। लेकिन शहर से दूर शादी में शामिल होने जाने के कारण घर में ही जेवरात को रख दिया था। कोई थाना प्रभारी आनंद आजाद सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। घर के मालिक के मुताबिक लगभग 15 से 20 लख रुपए के जेवरात और नकद की चोरी हुई है। सीसीटीवी में दो चोर देखे गए हैं, जल्द चोरों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।






