Saraikela (संजीव मेहता) : भूइयांडीह अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरुद्ध मामले में शुक्रवार को पूर्व मंत्री दुलाल भूइयां रघुवर दास से मिलकर जन सरोकार मामला बताते हुए एक ज्ञापन सौंपा है.पूर्व राज्यपाल ओडिशा एवं पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार रघुवर दास ने पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां एवं केंद्रीय बस्ती विकास समिति के 11 प्रतिनिधि मंडल को उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है.
प्रतिनिधि मंडल में निमाई मंडल, कमल राम यादव, कुंज विभार, मनु मंडल, दीपक मंडल, सुनील दस, सुबोल प्रामाणिक, लक्की भुईयां, मथुरा भुईयां, अनिल कांडी और सीबू नामता शामिल थे.जिनके द्वारा भुईयाडीह पीड़ित परिवारों की सूची सौंपी गई है. जिनका घर, मकान और दुकान तोड़ा गया है.बता दें कि पूर्व में चार-पांच महीना पहले भी बस्ती के लोगों ने रघुवर दास के साथ दौरा किए थे. जिसमें भुईयाडीह, भुइयानगर, इंदिरा नगर के दोनों तरफ के दुकान, मकान को चिन्हित कर रोड का चौड़ीकरण किये जाने की जानकारी दी गई थी.

उन्हें बताया गया था कि इससे दुकानदार, मकानदार पूर्ण रूप से विस्थापित हो जाएंगे.लेकिन टाटा कंपनी एवं जिला प्रशासन ने रघुवर दास पूर्व राज्यपाल उड़ीसा एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां को अंधकार में रखकर अचानक बिना कोई सूचना दिए लोगों का घर मकान एवं दुकान को तोड़ दिया.जिससे पीड़ित परिवार को भारी क्षति हुई है. बता दें कि इस अभियान से 110 परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिन्हें तत्काल विकल्प के तौर पर पीड़ित परिवारों को क्षतिपूर्ति मुआवजा नहीं मिला तो वे लोग सड़क पर आ जाएंगे.





