जमशेदपुर : एक दिसंबर को जमशेदपुर के बिष्टुपुर थानांतर्गत J.M.A store pvt Ltd में 12लाख 47 हजार नगद की चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत कंपनी के सीनियर एकाउंटेंट K श्रीनिवास राव ने थाना में दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की, जिसमें हुए खुलासा को लेकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि चोरी की घटना कंपनी के ही कर्मचारी रवि रंजन ने की।

वैसे तो रविवार को कंपनी का कार्यालय में अवकाश रहता है लेकिन उस दिन किसी कार्य को लेकर रवि रंजन सहित 3 स्टाफ और आए हुए थे। पूछताछ में आरोपी रवि रंजन ने बताया कि वह 20 वर्षों से इस कम्पनी में कार्यरत है वही कुछ दिनों से कैशियर छुट्टी में होने और उसकी अपनी आर्थिक समस्या के कारण उसने मौका देखकर रुपयों की चोरी कर ली और उस राशि को बैंक में ही छिपा कर रख दी जिसके निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के लगभग 9लाख रुपए बरामद की है।






