Advertisements
रांची : पाकुड़ के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत दर्जनों टोटो ऑटो चालकों ने पाकुड़ हिरणपुर मुख्य सड़क स्थित मोहनपुर मोड़ के पास सड़क को जाम कर दिया सड़क जाम होने से सड़क के दोनों तरफ गाड़ी की लंबी कतारे लग गई। जिससे राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ा,सड़क जाम कर रहे चालकों ने बताया की नगर परिषद टोल टैक्स में अचानक टोटो ऑटो का प्रवेश चार्ज बढ़ा दिया गया है।
Advertisement

चालकों ने बताया की आस पास के जिले में नगर परिषद में प्रवेश चार्ज 30 रुपया हैं जबकि पाकुड़ में 66 रुपया लिया जाता हैं। जिससे हमलोग देने में असमर्थ है।टोटो ऑटो चालकों ने बताया की नगर परिषद टोल टैक्स के कर्मी हम लोगों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने सभी चालकों को समझा बूझकर सड़क जाम को हटवाया।






