Saraikela (संजीव मेहता) :आरकेएफएल प्रबंधन ने जॉब बिगड़ने पर कर्मचारियों और सुपरवायजरों के वेतन काट लिए थे. जिसकी शिकायत श्रम अधीक्षक से जमशेदपुर के मजदूर नेता ओम प्रकाश ने की थी. जिसके बाद शिकायत को गंभीरता से लेते हुए श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर कंपनी प्रबंधन को नियम विरुद्ध कर्मचारियों के वेतन काटे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तत्काल वेतन लौटाने का आदेश दिया था.

जिसके बाद कुछ कर्मचारियों के वेतन लौटाए गए लेकिन अभी भी भारी मात्रा में कर्मचारियों और सुपरवायजरों के काटे गए वेतन नहीं लौटाए गए हैं.इस संबंध में श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने बताया कि कंपनी प्रबंधन को वेतन लौटाने के निर्देश दे दिए गए हैं लेकिन कंपनी प्रबंधन ने केवल ब्लू कॉलर कर्मचारियों के वेतन लौटाने की बात कही है और धीरे धीरे प्रोसेस करके लौटा भी रही है. लेकिन इस संबंध में मजदूर नेता का कहना है जब वेतन काटने के नियम ही नहीं हैं तो ब्लू कॉलर और व्हाइट कॉलर क्या होता है वेतन सभी को लौटाना चाहिए.






