बोकारो : बोकारो के चिराचास थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर स्थित एक घर में काम करने गए 35 वर्षीय मार्बल मिस्त्री पंकज महतो की घर के मालिक हर्ष कर्मकार एवं उसकी मां मीनू कर्मकार के द्वारा हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव धनबाद जिले के झरिया थान क्षेत्र में लावारिस अवस्था में फेंकने का मामला सामने आया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए शव को छुपाने की बात कही। जिस पर झरिया पुलिस ने सव को बरामद कर लिया है। हत्या की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर पहुंच कर बवाल काटा एवं माँ और पुत्र की जमकर पुलिस के सामने ही पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले जाने का काम किया। जानकारी के मुताबिक पंकज पूर्व से ही उक्त घर में मार्बल लगाने का काम कर रहा था। कल भी कुछ काम करने के लिए घर में गया था।

लेकिन वह शाम को अपने घर नहीं लौटा।परिजनों के मुताबिक उसका मोबाइल बंद मिल रहा था। आज सुबह आरोपी हर्ष कर्मकार बाइक जैकेट लेकर मार्बल मिस्त्री के घर पहुंचा और शाम से गायब होने की बात कही।आरोपी ने मिस्त्री के गायब होने की लिखित सूचना भी चिराचास थाने में जाकर सुबह देने का काम किया था। पुलिस जब आज आरोपी के घर पहुंची तो उसके कार में खून का निशान पाया गया एवं गाड़ी के मैट को जलाने का भी सबूत मिला। हत्या की वजह क्या है अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






