जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक मिनी बस अनियंत्रित हो गई जहां अनियंत्रित होने के कारण कई राहगीर बस की चपेट में आ गए। मिनी बस टाटा पिगमेंट से होते हुए फाटक के तरफ जा रही थी जहां अचानक बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों को और पैदल चल रहे राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में तीन से चार महिलाएं घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया वहीं इस घटना में एक स्कूटी सवार बस की चपेट में आ गया जहां उनका वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया इस घटना में स्कूटी चालक को भी चोट आई है जानकारी देते हुए स्कूटी चालक ने बताया कि बस चालक शराब के नशे में धुत है जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हुई है उन्होंने कहा कि समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया गया नहीं तो एक बड़ी घटना घट जाती।






