जमशेदपुर : जमशेदपुर का साकची गरमनाला स्थित CM स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस गर्ल्स जमशेदपुर में CSR के तहत एयर वाटर और मैत्री सामाजिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान में छात्रों के बीच साइकिल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल मंजू सिन्हा ने जानकारी दी की, आज के साइकिल वितरण कार्यक्रम में 10वीं,11वीं और 12वीं के वैसी छात्राएं है। जो विभिन्न स्कूलों से यहां दाखिला लिए है,उन सौ छात्राओं को साइकिल दी गई। इसका उद्देश्य दूर दराज और सुदूर इलाकों से आने वाले बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सके।

साथ ही आने-जाने में जो आर्थिक खर्च होती थी उससे निदान मिले। प्रिंसिपल ने यह भी बताया, कि स्कूल में बच्चों को स्वच्छ पानी की सुविधा के लिए नए पानी घर बनाया गया है। जिसमें हाथ धोने और पीने के लिए अलग-अलग नाले लगी हुई है। जिससे स्वच्छ पानी की बर्बादी ना हो इसके अलावा बच्चों के सुविधा के लिए कई नए निर्माण भी कराए गए है।





