जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार विधायक बनी पूर्णिमा दास साहू ने आभार यात्रा निकाली जिसमें काफी संख्या में भाजपाई मोटरसाइकिल लेकर इस यात्रा में शामिल हुए वही पूर्णिमा दास खुले जीप में खड़े होकर अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया और क्षेत्र वासियों को हाथ जोड़कर भारी मतों से जीत दिलाने के लिए आभार व्यक्त की इस दौरान कई क्षेत्रों में महिलाओं ने माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।

वही क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी जाकर उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्र के विकास की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूर्वी की जनता ने एक बेटी एक बहू और एक बहन को अपार प्यार देते हुए भारी मतों से जीत दिलाई है इसके लिए उन्होंने इस आभार यात्रा के माध्यम से लोगों का आभार व्यक्त कर रही है।





